Breaking News

मिर्जापुर : अपराधियो की पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पुलिस ने चारो को दबोचा




मनीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट 
हलिया( मीरजापुर) 13 अगस्त 2018 ।। हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कत्ल और कत्ल के प्रयास के आरोपी आपके थाना क्षेत्र हलिया बाजार से गड़बड़ा की ओर टाटा सफारी यूपी 70 डी ई 3131 से अपराधिक इरादे से जा रहे हैं। एस ओ ने मौके की नजाकत को भांपते हुए हथेड़ा तिराहे पर पुलिस की घेराबंदी कर दी। सफारी गाड़ी भी तब तक वहाँ पहुंच गयी और पुलिस टीम को देखते ही एकाएक  पुलिस टीम पर फायर करने लगे लेकिन हौसला बुलंद पुलिस के जवानों ने भी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में खुद को बचाते हुए मोर्चा संभाल लिया। अपनी अपनी पोजीशन में तैनात पुलिस बल पर लगातार फायरिंग के बावजूद जब अपराधी पुलिस की जबाबी फायरिंग से अपने आप को घिरता देखे तो पुलिस टीम के सामने आत्म समर्पण कर दिया । पुलिस ने असलहों के बल पर अपराधियों को काबू कर रखा था। जामा तलाशी में एक अदद पिस्टल 32 बोर, दो मैग्जीन, छ:अदद जिन्दा कारतूस, एक खोखा 32 बोर मिला। हलिया क्षेत्र में पकड़े जाने पर पुलिस ने जानकारी इनके सम्बन्ध में जुटाई तो पता चला कि अपराधियों में तीन इलाहाबाद के निवासी हैं और विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, 25 आर्म एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज है। हलिया पुलिस ने टाटा सफारी को सीज कर दिया और आलाबरामदगी गोली बंदूकों के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या. 125/18, धारा 307 /34 भा द वि मु. अ सं. 126 /18 व 127 /18., 3/25 आर्म एक्ट 128/18, 129/18,धारा 4/25 आर्म्स एक्ट   कायम कर लिया है। शातिर बदमाशों की लिस्ट में नटेश्वर शास्त्री उर्फ कक्कू पुत्र काशीनाथ गोंड थाना मुट्ठीगंज, दीपक मिश्रा पुत्र रामज्ञा मिश्रा ऊंचाडीह बाजार थाना मेजा, राहुल तिवारी पुत्र विनोद घूरपुर व मनीष यादव पुत्र राधेश्याम निवासी नैनी थाना है। चारों का जनपद इलाहबाद है।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस ओ हलिया प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एस आई नरेंद्र, एस आई ध्यान सिंह व कां प्रह्लाद यादव, चन्द्रेश, जुबैद, आशीष व चालक गांधी प्रसाद शामिल थे।
      लूटपाट के इरादे घूमते शातिर अपराधियों को पकड़ना पुलिस दल की बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है क्योंकि अपराधियों के फायर के बीच खड़े होने का जज्बा सिर्फ और सिर्फ खाकी में हैं।