बलिया : बैरिया विधायक से उलझने वाली लड़की को भासपा ने बनाया जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह से अपनी जमीन के लिये उलझने से चर्चा में आई थी यह लड़की
भासपा ने युवा महिला मोर्चे का पहले बनाया जिलाध्यक्ष, अब दी मुख्य संगठन में भी जिला मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी
बलिया 11 अगस्त 2018 ।।
बैरिया विधान सभा के दया छपरा में विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा कराये जा रहे सड़क निर्माण को विरोध करके रुकवाने वाली लड़की को भाजपा की सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने दो दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया देकर सम्मानित करने का काम किया है । पूजा वर्मा नाम की लड़की कम्प्यूटर साइंस से बीटेक है । यह तब सुर्खियों में आयी थी जब यह अपने खेत से बन रही सड़क को रुकवाने के लिये बैरिया के फायर ब्रांड नेता विधायक सुरेंद्र सिंह से उलझी ही नही काम को गलत ढंग से होने के कारण रुकवाने में भी कामयाब हो गयी ।इस घटना से चर्चा में आयी इंजी पूजा वर्मा को भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहां एक माह पूर्व युवा महिला मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया था वही 10 अगस्त को टाउन हॉल में हुई मासिक बैठक के बाद सुभासपा जिला कमेटी में जिला मीडिया प्रभारी का भी अतिरिक्त प्रभार जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर द्वारा दिया गया है । जिला अध्यक्ष ने जिला संगठन मंत्री माइकल राजभर को भी मीडिया प्रभारी बनाया है ।अपनी फायर ब्रांड छवि के कारण इंजीनियरिंग के क्षेत्र से राजनीति में इस लड़की की तरक्की के चर्चे होने लगे है ।
इस मुकाम तक पहुंचने वाली इंजी पूजा वर्मा से जब बलिया एक्सप्रेस प्रतिनिधि ने संघर्षो के विषय मे बताने का अनुरोध किया तो बलिया की उभरती हुई फायर ब्रांड नेत्री पूजा ने शायराना अंदाज में यूं कहा --
अपने जीवन मे जो इसे अपनाता है
वही मुकद्दर का सिकंदर कहलाता है
संघर्ष ही वो हथियार है दोस्तो
जो एक इंसान को उसकी पहचान दिलाता है ।।
जब यह सवाल किया गया कि क्या इस तरक्की से संतुष्ट है तो जबाब दिया --
नींद आंखों में कहाँ आती है
मैंने ख्वाब ही इतने ऊंचे सजाये है
कहाँ मिली है अभी खुशियां मुझे
कितने ही पल तो मैंने संघर्ष में बिताये है
मिलेगा मुझे भी एक दिन
ये आसमान यकीन है मुझे
जिंदगी में कितने ही अरमान
मैने इस ख्वाब पर लुटाये है ।।