Home
/
Unlabelled
/
रुपया पहुंचा 70 पार , कांग्रेस का तंज : 70 साल में जो कांग्रेस नही कर पायी वो वो कर दिखाया मोदी जी ने
रुपया पहुंचा 70 पार , कांग्रेस का तंज : 70 साल में जो कांग्रेस नही कर पायी वो वो कर दिखाया मोदी जी ने

- 14 अगस्त 2018 ।।
भारतीय रुपये की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक स्तर पर कमजोर होने पर कांग्रेस ने बड़ा तंज कसा है । बता दे कि भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के बाद भारतीय रुपये की कीमत 70.08 हो गई । यह पिछले पांच साल में एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. इसके साथ ही विपक्ष और कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तीखे हमले भी शुरू कर दिए हैं.
कांग्रेस ने भारतीय रुपये में भारी गिरावट को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट्स किए हैं. एक ट्वीट में कांग्रेस ने #RupeeInICU के साथ लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'कुशल' नेतृत्व में भारतीय रुपया अब 'मार्गदर्शक मंडल' बन चुका है.'।
सबसे कमजोर स्थिति में भारतीय रुपया
एक दूसरे ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा- 'मोदीजी आखिरकार वो काम करने में सफल रहे, जो हम 70 सालों से नहीं कर पाएं.'।
कांग्रेस ने एक और ट्वीट कर पीएम मोदी और उनकी सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी की बाकी महत्वाकांक्षी योजनाओं की तरह ही 'वर्ल्ड क्लास रो-रो फेरी सर्विस' भी मझधार में अटकी, क्या सिर्फ 'पी फॉर प्रचार' और विज्ञापनों पर हज़ारों करोड़ फूंकने के लिए ही योजनाएं बनाई जाती हैं?'।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, '70 वर्ष में पहली बार 70 के पार गिरा रुपया. 70 वर्ष का नित नया राग आलापने वाले मोदी जी ने 70 साल में जो नहीं हुआ, वो कर दिखाया! लुढ़कती अर्थव्यवस्था, लुटता ईमान, गिरता रुपया, बोलिये मोदी जी, अब कौन गिरा रहा है, देश का मान?'
वहीं, आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, 'जनता झेल रही है मार, रुपया पहुंचा 70 के पार, अब तो जागो मोदी सरकार !' इसके साथ ही ट्वीट में हैशटैग #IndianEcononomyIsDying (भारतीय अर्थव्यवस्था मरणासन्न हाल में है) का भी इस्तेमाल किया गया ।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि तुर्की संकट के चलते दुनिया भर की करंसी में गिरावट देखने को मिल रही है. इसीलिए भारतीय रुपये में भी गिरावट है. माना जा रहा है कि रुपया 72 प्रति डॉलर के लेवल को छू सकता है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 1.08 रुपये (1.60%) गिरकर 69.93 बंद हुआ. यह पिछले पांच साल में एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले रुपया अगस्त 2013 में एक दिन में 148 पैसे (2.4%) टूटा था.
भारतीय मुद्रा में आई इस गिरावट से डॉलर खरीदने के लिए अब ज्यादा रुपये चुकाने पड़ेंगे. ऐसे में देश में आयात होने वाला हर सामान और सेवा महंगे हो जाएंगे. भारत में पेट्रोल-डीजल तैयार करने के लिए कच्चे तेल का सबसे अधिक आयात होता है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप आदि का ज्यादा आयात होता है. इनके महंगे होने से आखिर में आम आदमी पर ही बोझ बढ़ेगा ।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 1.08 रुपये (1.60%) गिरकर 69.93 बंद हुआ. यह पिछले पांच साल में एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले रुपया अगस्त 2013 में एक दिन में 148 पैसे (2.4%) टूटा था.
भारतीय मुद्रा में आई इस गिरावट से डॉलर खरीदने के लिए अब ज्यादा रुपये चुकाने पड़ेंगे. ऐसे में देश में आयात होने वाला हर सामान और सेवा महंगे हो जाएंगे. भारत में पेट्रोल-डीजल तैयार करने के लिए कच्चे तेल का सबसे अधिक आयात होता है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरण जैसे मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप आदि का ज्यादा आयात होता है. इनके महंगे होने से आखिर में आम आदमी पर ही बोझ बढ़ेगा ।
रुपया पहुंचा 70 पार , कांग्रेस का तंज : 70 साल में जो कांग्रेस नही कर पायी वो वो कर दिखाया मोदी जी ने
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 14, 2018
Rating: 5