Breaking News

बलिया पुलिस दहेज हत्यारोपी को 40 दिन से बंधक बना कर बनवा रही हैं खाना......

बलिया बिग ब्रेकिंग(exclusive)



 बलिया 12 अगस्त 2018 ।।बलिया की नगरा पुलिस दहेज हत्या के आरोपी  युवक सुनील निवासी एकभीटिया ताड़ीबड़ागांव को करीब डेढ़ महीने से बंधक बना कर थाने में है रखी है। थाने में आरोपी युवक से  रसोईए का काम करवा रही है , रोटी बनवाने से लेकर, बर्तन धुलवाने तक का काम कर रही है ।  सुनील की मां का तो यहां तक आरोप है कि थानाध्यक्ष नगरा अपना कपड़ा भी धुलवाते है । सुनील की मां के अनुसार मेरे बेटे को डेढ़ लाख रुपये के लिये बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है । कहा कि प्रधान अशोक कह रहे है कि जब तक डेढ़ लाख रुपये नही मिलेगा पुलिस तुम्हारे बेटे को बंधक बनाकर इसी तरह काम करवाती रहेगी । बता दे कि सुनील की पत्नी ने आत्म हत्या कर लिया था जिसके परिजनों ने बाद में कोर्ट से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है । इसी मुकदमे में पुलिस लगभग डेढ़ माह पूर्व सुनील को उठाकर लायी थी तब से थाने पर ही कैद है ।इस संबंध में जब थानाध्यक्ष बात की गई तो एसओ ने साफ तौर पर ऐसी घटना से इनकार कर दिया ।
 इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक बलिया श्रीपर्णा गांगुली से बात की गयी तो उन्होंने किसी सुनील को थाने में बंधक बनाकर रखने की घटना से इनकार किया । साथ ही सुनील की मां को सलाह दी कि वे लिखित शिकायत दर्ज करावे । जांच में अगर शिकायत सत्य पायी जाएगी तो थानाध्यक्ष समेत जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी ।
जबकि उपलब्ध वीडियो देखने के बाद सुनील मेस में रोटी बनाते हुए साफ दिख रहा है और कुर्सी  पर बैठकर थाना नगरा के दो उपनिरीक्षक खाना खा रहे है ।
सुनील की मां के बयान की वीडियो
सुनील का रोटी बनाते हुए वीडियो
एसपी बलिया के बयान वाली वीडियो