Breaking News

सीएम योगी 16 अगस्त को गोरखपुर के 101 गरीबो को आवश्यक सुविधाओ से युक्त फ्लैट देकर करेंगे इनके, अपना घर हो , का सपना साकार



अमित कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर 12 अगस्त 2018 ।। आजादी के दशकों बाद गोरखपुर में बसफोर बिरादरी के लोगो को आधुनिक आवश्यक सुविधाओ से सुसज्जित अपने फ्लैट में रहने का सौभाग्य होगा । इससे पहले भी गरीबो को मकान दिये गये थे लेकिन सारी सुविधाएं लाभार्थियों को खुद लगानी होती थी । पैसे की तंगी के चलते लाभार्थी अगर सक्षम नही होता था तो बिना पंखे के ही जीवन गुजारते थे । सीएम योगी ने इस हकीकत को समझा और फ्लैट देते वक्त ही सरकारी पैसे से जरूरी सुविधाये देने का आदेश दिया ।हर व्यक्ति के सिर पर छत और हर परिवार का अपना मकान हो , योजना के तहत गोरखपुर में 101 गरीब परिवारो को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अगस्त को इन परिवारों को अपना घर हो,  का सपना पूरा करने जा रहे हैं । मिलेनियम सिटी में बन रहे आसरा आवास का जिलाधिकारी गोरखपुर, के विजयेंद्र पांडियन ने निरीक्षण किया । 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सड़क पर अपना जीवन गुजारने वाले  बसफोर समाज व अन्य गरीब परिवारो को मुख्यमंत्री द्वारा एक कमरे का  तैयार फ्लैट  दिया जायेगा । इन्ही फ्लैट्स के निरीक्षण के लिये आज जिलाधिकारी  पहुंचे । बता दे कि सभी फ्लैटों को बिजली पंखा आदि सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि गरीब परिवारों को यह ना लगे हमे गरीबों वाला मकान बनाकर दिया गया है । जो एक वीआईपी परिवार के लोगों के लिए मकान रहता है उसी तरह इन गरीब परिवारों के लिए फ्लैट तैयार कराया गया है । गोरखपुर क्लब में एक भव्य कार्यक्रम में सीएम योगी इन चयनित परिवारों को फ्लैट की चाबी सौपेंगे ।निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा तेज कुमार, वरिष्ठ लिपिक डूडा संत कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर पी एन यादव, मित्र प्रकाश पाण्डेय प्रबन्धक आधारदिशा सेवा संस्थान , अभिषेक, आकाश मुख्य रूप से मौजूद थे ।