Breaking News

नगरा बलिया : गुरु पूर्णिमा पर किया वृक्षारोपण



गुरु के बिना जीवन अधूरा है
संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट
नगरा बलिया 27 जुलाई 2018 ।।

     अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कान्दू महासभा ब्लाक इकाई नगरा के तत्वाधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा के समीप स्थित संत श्री गणीनाथ सेवा संस्थान पर शुक्रवार को काफी धूमधाम के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।इस पुनीत मौके पर संगठन के अध्यक्ष गोविंद जी एवं अन्य ने संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया।
         गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः काल सन्त गणीनाथ सेवा संस्थान पर वैदिक रीति रिवाज से पूजन हवन सम्पन्न हुआ।तत्पश्चात वक्ताओं ने गुरु के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन मे गुरु का होना बहुत जरूरी है।गुरु ही व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश के तरफ ले जाते है।कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है।गुरु की ही ब्रम्हा, विष्णु, महेश है।सनातन धर्म मे गुरु को ईश्वर से उच्चा स्थान दिया गया है।वक्ताओं ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे कही ना कहीं से गुरु का आशीर्वाद होता है।जिसने अपने जीवन मे गुरु के महत्व को नही समझा, वो कभी सफल नही हो पाया।इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया गया।अंत मे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।रामजी मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, अशोक कुमार गुप्ता, विजयशंकर मद्धेशिया, अजित, मनोज, चुन्नीलाल गुप्ता, दीनानाथ जायसवाल, ओके जायसवाल, रामायण ठाकुर,देवनारायण प्रजापति, सुखारी प्रजापति, मन्नू मद्धेशिया, गोपाल जी, सुभाष गुप्ता सहित मद्धेशिया समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।ब्लाक अध्यक्ष गोविंद जी मद्धेशिया ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।