Home
/
Unlabelled
/
पंजाब के जलालाबाद में न्यूज 18 के पत्रकारों को खनन माफियाओं ने मारपीट कर किया घायल
पंजाब के जलालाबाद में न्यूज 18 के पत्रकारों को खनन माफियाओं ने मारपीट कर किया घायल
न्यूज 18 की टीम पर खनन माफियाओं का हमला, कैमरा छीन लाठी-डंडों से पीटा

- जलालाबाद पंजाब : 29 जुलाई 2018 ।।
न्यूज18 पंजाब की टीम पर पंजाब के जलालाबाद में खनन माफियाओं ने हमला किया है । न्यूज 18 पंजाब की दो रिपोर्टर और दो कैमरामैन की टीम जलालाबाद में चल रहे अवैध खनन पर स्टोरी कवर करने के लिए गई थी. कवरेज के दौरान अवैध खनन से जुड़े लोगों ने उन पर हमला कर दिया, उनके कैमरे छीन लिए गए और उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया ।
हमले में न्यूज 18 के पत्रकार नीरज बाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । कैमरामैन संदीप और प्रीत भी घायल हो गए हैं । इस हमले में पत्रकार सूरज भान भी आंशिक रूप से घायल हैं । नीरज बाली को जलालाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

न्यूज18 की टीम ने बताया कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की । डीएसपी से टीम ने शिकायत की थी लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं आया । टीम का कहना है कि जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भी प्राथमिक सेवाएं नहीं दी गईं ।
जलालाबाद अकाली दल के विधायक सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र में आता है ।
जलालाबाद अकाली दल के विधायक सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र में आता है ।
पंजाब के जलालाबाद में न्यूज 18 के पत्रकारों को खनन माफियाओं ने मारपीट कर किया घायल
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
July 29, 2018
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
July 29, 2018
Rating: 5