उप चुनावों के रुझान बीजेपी के लिये खतरा, बिहार मध्यप्रदेश मे हार संभावित, गुजरात मे जीत पक्की
नई दिल्ली।। प्रशांत किशोर ने पहले ही चुनाव में तगड़ा प्रदर्शन कर दिया है। वह 14 राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। सोमवार को बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होना जारी है।
इनमें बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर शामिल है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल एक बड़े अंतर से आगे चल रहे है और इनकी जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वही बिहार मे सम्राट चौधरी अपनी पहली ही परीक्षा मे असफल होते दिखायी दे रहें है। वही मध्य प्रदेश मे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना बीजेपी को भारी पड़ता दिखायी दे रहा है। चल रहे रुझानों के अनुसार बीजेपी को बिहार व मध्यप्रदेश मे हार का सामना करना पड़ सकता है।
बांकीपुर- बिहार की इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के बीच माना जा रहा है। जबकि, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता समेत कुल 23 अन्य दावेदार भी मैदान में हैं।
दतिया मध्यप्रदेश - मुख्य मुकाबला भाजपा नेता आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। जबकि, आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को मैदान में उतारा है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि एमपी की इस सीट पर रण त्रिकोणीय हो सकता है। इनके अलावा 18 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
मांजलपुर- भाजपा ने यहां सीट बचाने के लिए वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर दांव खेला है।
लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए उपचुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स-
1.30 बजे
बाँकीपुर बिहार : 14 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 28201 मत पाकर बीजेपी के नीरज सिन्हा(20420) से 7781 मतो से आगे चल रहे है।
दतिया मध्यप्रदेश : 7/15.. सातवे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 31436 मत प्राप्त कर बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (28141) से 3295 मतो से आगे चल रहे है।
मंजलपुर गुजरात : 17/19 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के सतेंद्र भाई पटेल 49631 मत पाकर एक बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार भीखा भाई रबारी 22183 से 27448 मतो से आगे चल रहे है।
12:33 PM- Bankipur result: कौन आगे कौन पीछे
प्रशांत किशोर- 15637
नीरज सिन्हा- 11081
रेखा कुमारी- 2991
12:27 PM- 3 में 2 सीटों पर भाजपा बुरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है। बांकीपुर में प्रशांत किशोर साढ़े चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी है। गुजरात में भाजपा के सतेंद्र भाई पटेल को बड़ी लीड मिली है। जबकि, दतिया में 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस आगे चल रही है।
12: 15 PM- दतिया सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला बहुत कम अंतर से चल रहा है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी केवल 833 वोट से आगे हो गए हैं। तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।
12: 05 PM- बांकीपुर सीट पर 6 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 3400 से ज्यादा वोटों से चल रहे हैं। वहीं नीरज कुमार उनसे काफी पिछड़ गए हैं। नीरज कुमार को अब तक 8000 से कुछ ज्यादा वोट मिले हैं।
12:00 PM; मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी एक बार फिर से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी कुंवर घनश्याम सिंह से आगे हो गए हैं। हालांकि उनकी बढ़त का फांसला ज्यादा नहीं है।
11:50 AM- गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी ने अपनी बढ़त का आंकड़ा मजबूत किया है। पांच राउंड की गितनी के बाद बीजेपी के सतीश पटेल 12 हजार वोटों से आगे हो गए हैं।
11:45 AM- जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीवरंजन सिंह का कहना है कि बांकीपुर में एनडीए बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर हों या कोई और, एनडीए को पीछे नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लोग विकास के नाम पर वोट देते हैं और इसीलिए एनडीए को फायदा मिलता है।
11:37 AM- बांकीपुर में 5 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने बढ़त और मजबूत कर ली है।
11:33 AM- दतिया उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। चौथे राउंड के बाद कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। घनश्याम सिंह को अब तक 4,898 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के अशुतोष तिवारी को 4,098 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
उपचुनाव के नतीजों से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ-
11: 12 AM: मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बाद भी दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी पीछे हो गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आगे हो गए हैं।
11: 07 AM: बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। वहीं उनके समर्थक कैंप ऑफिस पर पहुंचे हैं और प्रशांत किशोर के लिए नारे लगा रहे हैं।
11: 02 AM: अभी तक की तीनों सीटों के अपडेट की बात करें तो बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अच्छी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। व हीं बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। गुजरात की मंजलपुर सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल आगे हैं। वहीं कांग्रेस के भीखाभाई पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेशी की दतिया सीट पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह हैं।
10: 56 AM: गुजरात के मंजलपर में बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी से 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अब तक 19 में से चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सतीश पटेल की जीत तय मानी जा रही है।
Bankipur Upchunav: 10:50 AM-चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 3795 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 2634 मत प्राप्त किये है। राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।
Bankipur Upchunav: 10:35 AM- बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा जारी है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा नेता नीरज सिन्हा 1162 मतों से पिछड़ गए हैं। जबकि, किशोर 5 हजार से ज्यादा मत हासिल कर आगे चल रहे हैं।
10:27 AM- तीनों सीटों पर नतीजों की घोषणा जारी है। बांकीपुर से जन सुराज नेता प्रशांत किशोर, मांजलपुर से भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र भाई पटेल और दतिया सीट से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं। ये डेटा निर्वाचन आयोग से लिया गया है।
10:20 AM- चुनाव आयोग की तरफ से दतिया के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। भाजपा के आशुतोष तिवारी पहले राउंड के बाद आगे हैं।
10:15 AM- जन सुराज नेता प्रशांत किशोर लगातार दूसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को अब तक महज 664 वोट ही मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार 2634 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
10:05 AM- 4 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के पटेल 8 हजार 373 मतों से आगे हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार 4 हजार 568 वोट हासिल कर चुके हैं और दूसरे नंबर पर हैं।
9:58 AM- दतिया में भी भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस 219 वोटों से आगे चल रही है। अब तक भाजपा के आशुतोष तिवारी को 3702, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3921 वोट मिले हैं।
9:51 AM- चुनाव आयोग ने दतिया के आंकड़े अब तक जारी नहीं किए हैं। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, बांकीपुर में जन सुराज और मांजलपुर में भाजपा को बढ़त मिली है। अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं।
9:44 AM- गुजरात की मांजलपुर सीट पर लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। अब सतेंद्र भाई पटेल 5910 मतों से आगे हैं। जबकि, कांग्रेस के भीखा भाई रबारी दूसरे स्थान पर हैं।
9:32 AM- गुजरात में भाजपा के सतेंद्र भाई पटेल को तगड़ी बढ़त मिली है। वह कांग्रेस भीखाभआई रबारी से 3 हजार 519 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां कुल 19 राउंड की गिनती होना है और 2 राउंड हो चुके हैं।
9:21 AM- खबरें हैं कि एमपी की दतिया सीट से भी भाजपा आगे चल रही है। यहां भाजपा के आशुतोष को 4 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि, कांग्रेस 3532 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
9:20 AM- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मांजलपुर में भाजपा 3 हजार 178 मतों से आगे चल रही है। कांग्रेस को अब तक 1 हजार 578 वोट मिले हैं।
9:11 AM- भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले रुझान सामने आ चुके हैं। गुजरात की मांजलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट से भी भाजपा आगे बताई जा रही है।
9:09 AM- मांजलपुर उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने अपने गुजरात उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा।
8:55 AM- तीनों सीटों पर बैलेट पेपर की गणना जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। हालांकि, अभी भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़े आना बाकी है।
8:39 AM- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर युवा मोर्चा के अपेक्षाकृत कम चर्चित नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 1995 में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम पटना पश्चिम रहने के समय से लेकर अब तक इस सीट पर कभी हार का सामना नहीं किया है।
8:16 AM- इस बार उपचुनाव की सबसे ज्यादा चर्चित बिहार की बांकीपुर सीट पर 31 राउंड की मतों की गिनती होगी। डाक मतपत्रों के बाद EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का नंबर आएगा।
8:04 AM- तीनों सीटों पर मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ही मिनटों में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर सीट की है, जहां जन सुराज नेता प्रशांत किशोर चुनावी डेब्यू करने जा रहे हैं।
7:43 AM- कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा होने के कारण एमपी की दतिया सीट पर उपचुनाव हुए थे। उन्होंने 2023 में भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को हराया था।
7:30 AM- 30 जुलाई को दतिया में 71.44 प्रतिशत, बांकीपुर में 34.30 प्रतिशत और मांजलपुर में 37.5 फीसदी वोटिंग हुई थी।
7:26 AM- सोमवार सुबह 8 बजे मतदान केंद्रों पर दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू होने जा रही है।







