Breaking News

निर्भय नारायण सिंह की भतीजी आकांक्षा सिंह ने बिहार पीसीएस मे पायी बड़ी सफलता, फैली चहुओर ख़ुशी की लहर

 

 


बलिया।। बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) में चयनित होने पर अघैला निवासी आकांक्षा सिंह, पुत्री श्री अरविंद सिंह जी ,माता का नाम- श्रीमती रिंकी देवी को बधाई देने वालों का ताँता लग गया है।


आकांक्षा सिंह जी की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। साथ ही यह उस गौरवशाली परिवार की परंपरा को भी आगे बढ़ाती है, जिसे लोग सम्मानपूर्वक "आईएएस-पीसीएस की फैक्ट्री" के नाम से जानते हैं। इस प्रतिष्ठित परिवार ने समय-समय पर देश और समाज को अनेक आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर, सेल टैक्स कमिश्नर, इनकम टैक्स कमिश्नर, समीक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी दिए हैं।


इसी परिवार के गौरव श्री निर्भय नारायण सिंह , जो रेल मंत्रालय में उच्च पद पर कार्यरत हैं, अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ निरंतर सामाजिक सेवा और जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


आज आकांक्षा सिंह (पुत्री श्री अरविंद सिंह,माता रिंकी देवी) ने बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देती रहेगी।