Breaking News

विहिप की महिला शाखा दुर्गावाहिनी ने आयोजित किया त्रिशूल दीक्षा एवं धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम

 










बलिया।। राष्ट्र में हिन्दुत्व की चेतना जगाने वाले अंतराष्ट्रीय संगठन विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी द्वारा 22 फरवरी को नारियों को शशक्त करने एवं आत्मविश्वास जगाने के लिए   त्रिशूल दीक्षा एवं धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम भारती सिंह जी की अध्यक्षता एवं बबली मिश्रा जी के संयोजकत्व में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता  के रूप में प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे एवं मुख्य अतिथि मानस मंदाकिनी डॉ रागिनी सरस्वती जी रही। 

           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजिका बबली मिश्रा ने कहा कि आज के समय में नारियों को न मात्र अपने आप को आंतरिक परिस्थितियों के लिए अपितु बाह्य स्थानों, परिस्थितियों के लिए भी तैयार करना होगा। आज के समय में समाज में बहुत से विधर्मी घूम रहे हैं जिनका लक्ष्य हिंदु बहन बेटियों को लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे दुष्कर्मों में फंसाकर अनुचित कार्य करना है लेकिन आज के इस त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम के माध्यम से उनको शस्त्र प्रदान करना है जिससे वो विधर्मियो का सामन स्वयं कर सके। आज दुर्गावाहिनी 51 बहनों को त्रिशूल दीक्षा देकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहा है आगे हमारा लक्ष्य है कि इस ध्येय को हम प्रत्येक हिंदू बहन बेटी तक पहुंचाए। 



प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने बताया कि बदलते समय के साथ महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है, पूरे देश में विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा द्वारा त्रिशूल दीक्षा एवं धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम पहली बार प्रारंभ हुआ है। आज की परिस्थितियों में जहां हिंदू बहन बेटियों को शिक्षित करना है वहीं उन्हें शस्त्र से परिपूर्ण करना है। साथ ही उन्होंने मंत्र देते हुए कहा कि "न तंत्र काम में आता है, न मंत्र काम में आता है,जो शीश काट दे दुश्मन का, वो यंत्र काम में आता हैं" जहां हम अपनी बहन बेटियों को 5 जी मोबाइल देते हैं वहीं हमें उनको आत्मरक्षा का प्रशिक्षण एवं माध्यम भी देना होगा। साथ ही उन्होंने बहन बेटियों के स्वाभिमान की बात करते हुए कहा कि आज की नारी पुरुषों से आगे है, नारियों ने ही धर्म ध्वजा को संभाला हुआ है। 



इसके पश्चात् प्रसिद्ध कथावाचिका मानस मंदाकिनी डॉ रागिनी सरस्वती जी ने कहा कि बेटियां दो कुल रौशन करती हैं, आज नारी चूल्हे से चांद तक पहुंच गई हैं। एक ऊंचे एवं प्रतिष्ठित परिवार के निर्माण में नारियों का बड़ा महत्व होता है। हम सभी की आराध्या देवियां सदैव शस्त्रों से सुशोभित होती है एवं आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्मियों का नाश भी करती आई हैं ठीक उसी प्रकार आज की नारी को भी शस्त्र से सुशोभित होना होगा जिससे वो अपनी रक्षा करने में सफल हो।

              उक्त कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्णा जी शाह, सहमंत्री जितेन्द्र ठाकुर, मातृशक्ति संयोजिका कुसुम पाण्डेय, राजू पटेल, अरुण सिंह, कृष्णा चौधरी, नीतू जी, जीतू चौधरी आदि रहे।