इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों बांटे कंबल, बर्तन सेट व तिरपाल, निर्भय नारायण सिंह ने दिया यह सहयोग
बलिया।।जनपद बलिया में बाढ़ के दौरान भारी संख्या में आम जनमानस को नुकसान पहुंचा था।उन सभी को राहत पहुंचाने के क्रम में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से इंडियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के द्वारा 2000 हजार कंबल , 500 बर्तन सेट, 400 तिरपाल आदि सामग्री दिल्ली से ट्रैन के माध्यम से सीधे बलिया पहुंची ।दिनांक 09/11/2024 को प्रथम दिवस ग्राम सभा नौरंगा भुवाल छपरा, चक्की , उदई छपरा डेरा, शिवाल मठिया , गोपाल नगर व मानगढ़ में हजारों लोगों को सामान वितरित किया गया।
मुख्य रूप से यात्री परिवहन प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह , चेयरमैन रेड क्रास बलिया संजय कुमार गुप्ता, DSO/ संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा , संरक्षक सदस्य सुरेंद्र सिंह खालसा , संरक्षक सदस्य जितेंद्र सिंह , आजीवन सदस्य अभिषेक राय , नंदिनी सिंह , आशीष तिवारी, ओमकार नाथ सिंह , पंकज कुमार आदि सहयोग में उपस्थित रहे।











