Breaking News

समाजसेविका सरोज देवी के पांचवी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 



रिपोर्ट अखिलेश सैनी

रसड़ा (बलिया)।। सेवा व दान भारतीय जीवन के प्रमुख मूल्य हैं। सेवा व दान के बदले पाने की कोई तमन्ना नहीं अपितु जन सेवा के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाना ही लक्ष्य रहना चाहिए। रसड़ा नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहे के समीप शुक्रवार को आयोजित समाज सेविका सरोज देवी के पांचवीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समारोह का संबोधित करते हुए समाज सेवी अरविंद सिंह ने उपर्युक्त बाते कहीं।

 इसके पूर्व स्व. सरोज देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए कार्यक्रम का विधिवित शुभारंभ किया गया। इस दरम्यान शिविर में डा. पुष्पेंद्र सिंह व डा. सुमन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 500 से अधिक लोगों के हड्डी, न्यूरो, कान, आंख, ब्लडप्रेशर, सुगर तथा महिला से संबंधि रोगों का नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाईयां प्रदान की गई तथा समुचित उपचार के लिए आवश्यक परामर्श दिए गए। पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि सरोज देवी ने आजीवन असहायों, पीड़ितों एवं शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। आज जरूरत है कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर समता मूलक समाज का सृजन किया जाय।