Breaking News

कंधे पर बिठाकर थानाध्यक्ष अतुल मिश्र कों सहकार्मियों ने दी विदाई, लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

 







संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा,बलिया।। थाना परिसर में  थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को पुलिस स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा एक सादे समारोह में विदाई दी गई। श्री मिश्र गत वर्ष जून माह में ही नगरा थाने का चार्ज लिया था। उनका स्थानांतरण‌ डीआईजी स्तर से गैर जनपद कर दिया गया। श्री मिश्र अपने लगभग एक साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय लोगों व स्टाफ के साथ मिलकर बहुत ही व्यवस्थित रूप से कार्य किया। विदाई के दौरान लोगो ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग तरह का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में दिन रात लगे रहते है। पोस्टिंग और स्थानांतरण पुलिस नौकरी का हिस्सा है।


विदाई समारोह में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने कई थानों पर काम किया लेकिन नगरा के लोगो जैसा आपसी भाईचारा और कहीं नहीं दिखाई दिया। मैं हमेशा यहां के लोगों व अपने स्टाफ को याद रखूंगा। विदाई समारोह में पुलिस कर्मियो एवं गणमान्य लोगो ने थानाध्यक्ष का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के दौरान कई लोगो की आंखे नम हो गईं। पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कंधे पर बैठाकर गड़वार मोड़ तक ले गए, वहां से वाहन पर बैठाकर विदाई दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक समरेंद्र मिश्र, राकेश सिंह, छुन्ना सिंह, शिव सागर द्विवेदी, संजय सिंह, कार्तिकेय मिश्र, सूरज गिरी ,प्रिंस प्रजापति, सत्यनारायण यादव, सूरज गिरी, दीनानाथ, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।