Breaking News

इकसठ साहित्यकारों को मिला गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024

 



अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज एवं अनिल अभिव्यक्ति धामपुर का संयुक्त प्रयास  

प्रयागराज।। अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज एवं अनिल अभिव्यक्ति धामपुर बिजनौर के संयुक्त प्रयास से गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के अवसर पर 61 साहित्यकारों को गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।

    अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि गुरुदेव  रवींद्र नाथ टैगोर जयंती पर अनिल अभिव्यक्ति एवं अकादमी द्वारा चयनित किए गए कुल 61 साहित्यकारों को ऑनलाइन गुरुदेव अभिव्यक्ति सम्मान 2024 प्रदान किया गया। डॉ उपाध्याय ने बताया कि अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ अनिल कुमार शर्मा अनिल ने इस सम्मान अलंकरण के लिए विशेष योगदान दिया जिसके लिए अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है और अपेक्षा करती है कि भविष्य में देश के वरेण्य  साहित्यकारों की स्मृति में इसी प्रकार नवोदित रचनाकारों को सम्मानित किया जाता रहेगा। डॉक्टर उपाध्याय ने सभी सम्मानित होने वाले रचनाकारों को हार्दिक बधाई दी है।