Breaking News

गुप्तगू ने फिर रचा प्रयागराज में एक नया इतिहास :एक सौ छब्बीस विशिष्ट इलाहाबादियों को सम्मानित करने का बनाया रिकॉर्ड






डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय को सम्मानित किए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ परिवार ने दी बधाई 

प्रयागराज।।साहित्यिक संस्था पब्लिकेशन एवं त्रैमासिक पत्रिका गुप्तगू द्वारा संस्था अध्यक्ष  इम्तियाज अहमद गाजी   के  सम्पादन  में प्रकाशित  21वीं सदी के इलाहाबादी भाग 2  पुस्तक  के लोकार्पण एवं 126 साहित्यकारों पत्रकारों कवियों लेखकों चिकित्सकों  समाजसेवियों आदि विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह प्रयागराज के करेला बाग स्थित बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के भव्य  सभागार में पद्मश्री डॉ राज बवेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केरल के महामहिम राज्यपाल माननीय मोहम्मद आरिफ खान उपस्थित रहे। समारोह में  विशिष्ट अतिथि  के रूप में हिंदुस्तान नई दिल्ली के संपादक श्री प्रताप सोमवंशी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रयागराज  की 126 प्रतिभाओं का विशिष्ट सम्मान हुआ। जिसमें माल्यार्पण अंग वस्त्रम एवं  सम्मान पत्र देकर सभी को अभिनंदित  किया गया। पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था और सम्मानित होने वाले सभी विशिष्ट जनों का उत्साह देखते ही बनता था ।



व्यवस्थित और  सफल संचालन द्वारा इस आयोजन को ऊंचाई प्रदान करते हुए मंच पर बारी-बारी से सबको बुलाकर माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा अंग वस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन करना अपने आप में एक रोमांचकारी अनुभव था। संस्था अध्यक्ष ने आगामी आयोजन के बारे में भी उपस्थित जनों को सूचित किया और इस सफल आयोजन में उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यापित किया।



   सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में पंडित राम लखन शुक्ला डॉ  शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल सहित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय को सम्मानित होने पर साहित्यकारों पत्रकारों और कवियों ने बधाई दी है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ परिवार द्वारा बधाई देने वालों में सर्व श्री मुनेश्वर मिश्र , मथुरा प्रसाद धुरिया , पवनेश  कुमार पवन  , डॉ बालकृष्ण पाण्डेय , डॉ राम लखन चौरसिया, श्याम सुंदर सिंह पटेल,  सिद्ध नाथ द्विवेदी  , मधुसूदन सिंह रमाकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय  आदि मुख्य रहे।