Breaking News

शिविर के तीसरे दिन पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर दिया बल












संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरही के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में छात्र छात्राओं ने गोद लिए गांव पंडितपुरा में रैली के रुप में पहुंच कर शिव मन्दिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता को संदेश दिया।

         शिविर के बौद्धिक सत्र में जल एवं पर्यावरण  संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए नरहेजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश राम ने अपने संबोधन में जल संरक्षण एवं ग्लोबल वार्मिंग के निवारण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मनुष्य के मित्र है। पालिथीन के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उसका उपयोग न करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने पेड़ों के कटान से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका खुशबू रानी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी द्वय राम जी सिंह, शोभा मिश्रा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।