Breaking News

संगीत विद्यालय में हुआ सरस्वती पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन






बलिया।। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पं० केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर के प्रांगण में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें सर्वप्रथम मां वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद संगीत विद्यालय के सचिव एवं संस्कार भारती बलिया के जिलाध्यक्ष पं० राजकुमार मिश्र जी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सांगीतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां शारदे की वंदना वीणा वादिनी वर दे....एवं हे शारदे मां.... की प्रस्तुति देकर विद्यालय के बच्चों ने वहां उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद ऋतु गीतों एवं पारंपरिक होली भी गाया गया, जिसने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। तबले पर संगत आकाश मिश्र ने किया।





कार्यक्रम में शिवानी स्तुति, रानी, आरती, अंजली, विपुल, दिव्यांश, सात्विक ,सत्यम, आदर्शदीप, पवन पाल, रश्मि पाल, सुमन जी, सचिन, अनामिका, इशिता आदि ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को ऊंचाई तक पहुंचाया।अंत में विद्यालय के सचिव पं० राजकुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।