Breaking News

अलका गुप्ता हुई सरोजनी नायडू राष्ट्रीय महिला शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित




हरदोई।। वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका व क्राफ्ट विशेषज्ञ श्रीमती अलका गुप्ता को मंथन एक नूतन प्रयास के अंतर्गत टीम मंथन गुजरात के द्वारा *सरोजनी नायडू राष्ट्रीय महिला शिक्षक सम्मान 2024* प्रदान किया गया। टीम मंथन द्वारा प्रति वर्ष यह सम्मान विशिष्ट प्रतिभा सम्पन्न शिक्षक के रूप मे शिक्षा के क्षेत्र मे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा , समर्पण भावना, उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिया प्रदान किया जाता है। शिक्षिका अलका गुप्ता एक कवयित्री व शिक्षिका के रूप मे निष्ठापूर्वक शिक्षा कार्य के साथ साथ ही विद्यालय मे बालिकाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने हेतु हस्तकला कार्यशाला, मोटिवेशनल क्लासेस, ऑनलाइन फ्री क्लासेस, स्काउट गाइड ट्रेनर , विद्यालय सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वृक्षारोपण आदि कार्य भी कराती रहती है।



उन्हे शिक्षा , साहित्य व सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा बाल साहित्य सेवा रत्न सम्मान,नारी शक्ति सम्मान, गिजु भाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान,सुषमा स्वराज सम्मान,अंतर्राष्ट्रीय पदम् सम्मान, नारी गौरव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय नारी शौर्य सम्मान, ओजस्विनी नारी सम्मान सहित भारत स्काउट गाइड मे मुख्यमंत्री शील्ड पुरुस्कार आदि अनेको सम्मान व पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी है। उनकी इस उपलब्धि के लिए शिक्षिका कनक मिश्रा, अन्नपूर्णा, संध्या गुप्ता , अनुपमा, प्रवीना श्रीवास्तव,शैलेश कुमार, अभय सिंह अंकुर गुप्ता सहित शुभचिंतको से शुभकामनायें मिल रही हैं।