Breaking News

कुमारी रेखा बनी अखिल भारतीय भोजपुरी छात्र संघ की उपाध्यक्ष, भोजपुरी भाषियों में दौड़ी ख़ुशी की लहर




बलिया।। कुमारी रेखा(जिला पंचायत सदस्य )को अखिल भारतीय भोजपुरी छात्र संघ (ऑल इंडिया भोजपुरी स्टूडेंट यूनियन) उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे देश में भोजपुरी भाषी लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली है। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय छात्र संघ का गठन सन २०१४ में असम के पश्चिमी कार्बी आंगलांग में कुछ   भोजपुरी युवाओं ने असम निवासी पृथ्वी राज यादव को अध्यक्ष और दिल्ली में रहने वाले नयन भारती को साधारण सचिव ,  रोशन कुमार  गाजीपुर यूपी ,  बिट्टू बलवानंत बॉक्सर , बिहार  तथा देश के अन्य राज्यों के  सदस्यों/ पदाधिकारियों को लेकर की गई। जिसका मुख्य उद्देश भोजपुरी भाषा को भारत के संविधान के आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग , देश के अन्य राज्य में रहने वाले भोजपुरी लोगो की संविधानिक अधिकार , भोजपुरी भाषा में अश्लील गीत का विरोध , भोजपुरी प्रवासी मजदूर की सुरक्षा , तथा भोजपुरी कला, संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाना इत्यादि है।






  संघठन का कार्य को देखते हुवे आज हर राज्यों में सदस्य लाखो में जुटते जा रहे है वही  बलिया की बेटी कुमारी रेखा ( जिला पंचायत सदस्य वार्ड न.55)  नवनिर्चित उपाध्यक्ष को संघठन का अध्यक्ष माननीय श्री पृथ्वी राज यादव (असम) और श्री संजीव सिन्हा  (आरा, बिहार)मुख्य साधारण सचिव , सुश्री आकृति विद्या अर्पण (गोरखपुर, यूपी) साधारण सचिव ने हार्दिक बधाई के साथ शुभकामना देते हुवे आने वाले दिन में भोजपुरी युवाओं और छात्रों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक भागों में जुड़ने की आह्वान की है।