Breaking News

कामेश्वर धाम से 21 को निकलेगी अक्षत कलश पदयात्रा, बालेश्वर नाथ मंदिर पर होगा समापन, रामलीला मैदान में होंगी जनसभा



मधुसूदन सिंह

बलिया।। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व फेफना के पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया है कि आगामी 21 जनवरी को कारो के कामेश्वर धाम से धर्मापुर, सुजायत, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, कपुरी होते हुए बाबा बालेश्वरनाथ के मंदिर तक एक अक्षत कलश पदयात्रा निकलने वाली है। यह यात्रा लगभग 28 किमी लम्बी होंगी।

कहा कि इस पदयात्रा में 20 हजार से भी अधिक माताओं बहनों और नौजवानों, बुजुर्गों के शामिल होने का अनुमान है। कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बलिया में यह भव्य अक्षत कलश पदयात्रा निकाल कर पूरे देश में बलिया से सन्देश देने का काम किया जायेगा। चुंकि भगवान श्रीराम का बलिया से जुड़ाव रहा है, और यह पदयात्रा उसी ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल से निकल रही है, इस लिये इसका भी अलग महत्व है।



कहा कि कामेश्वर धाम वही पुण्य स्थल है जहां भगवान शिव ने कामदेव को भस्म किया था और ताड़का बध के लिये बक्सर जाने से पूर्व भगवान राम अपने छोटे भाई लखन लाल और गुरु विश्वामित्र जी के साथ रात्रि विश्राम किये थे। गुरु विश्वामित्र जी ने भगवान राम को बताया कि यह वही पुण्य स्थल है जहां कामदेव को भगवान शिव ने भस्म किया था।

कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों में प्रभु श्रीराम के प्रति और गहरी आस्था पैदा करना और प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या न जा पाने के वावजूद प्रभु श्रीराम से विभिन्न आयोजनों के द्वारा जुड़े रहने का सन्देश दिया जायेगा। कहा कि इस पदयात्रा का समापन जहां बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद किया जायेगा, तो वही रामलीला मैदान में साधु संतो के द्वारा लोगों को प्रभु श्रीराम व सदकर्मो से जैसे जुड़े, को बताया जायेगा। कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक होंगी।