Breaking News

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा विभिन्न मुद्दों पर ऑनलाइन बैठक संपन्न : नौगढ़ के बीडीओ और पशु चिकित्सा अधिकारी क़ो प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश






चंदौली।। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, गोवंश आश्रय केंद्रों के निर्माण एवं गौवंश के संरक्षण, आंगनवाड़ी केन्द्र पर हॉट कुक्ड(गर्म भोजन वितरण) एवं गांव में खेल के मैदान आदि विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये गये।


साथ ही जनपद में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों को भागीदारी करने के निर्देश दिए गए।श्री फूंडे ने निर्देश दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए  जिस गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित होनी है। यात्रा पहुंचने से पूर्व ग्रामवासियों को यात्रा की सूचना देना सुनिश्चित किया जाय जिससे वे अपने आवश्यक कागजात/पेपर तैयार रखें और मौके पर ही उन्हें योजनाओं का  स्वीकृति पत्र दिया जाय। साथ ही चेताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डे ऑफिसर  एवं संबंधित अधिकारी अनुपस्थित पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक में अस्थाई गो आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लेने के कड़े दिशा निर्देश दिया।सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ कर गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।इस मामले में खराब प्रदर्शन को लेकर नौगढ़ के बीडीओ एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को एडवर्स एंट्री देने के निर्देश दिया। साथ ही सभी गोआश्रय स्थलों में गो वंशों के ठंड से बचने हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।





आंगनवाडी केंद्रों पर हॉट कुक्ड (गर्भ भोजन) दिए जाने की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नाराज दिखे।बर्तन खरीद एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई तत्परता से पूर्ण न किए जाने पर जिला प्रोग्राम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।जनपद में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर डीपीओ एवं बीडीओ को रविवार क़ो स्थलीय निरीक्षण करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।


गांव में खेल के मैदान को लेकर  समतलीकरण आदि की कार्रवाई 10 दिसंबर तक पूर्ण करने के लिये जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 269 खेल के मैदानों क़ो 10 दिसंबर तक तैयार करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित कर दी है। साथ ही कहा कि सभी गांव में वितरित हुए खेल के किट के बारे में ग्राम वासियों को जानकारी दी जाय जिससे उसका सदुपयोग सुनिश्चित हो सकें।


श्री फूंडे ने सभी निर्माणाधीन  योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए  संबंधित अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर ग्राम पंचायतों को निगरानी रखने के निर्देश दिए।