Breaking News

चचया में आयोजित हुई वोटर चेतना के लिये बैठक

 




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। वोटर चेतना महाअभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत के चचयां प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 358,359 पर एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस समय वोटर महा चेतना अभियान चल रहा है।सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवको को वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने हेतु प्रेरित करे। ताकि हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढाया जा सके। इसके लिए लोगों के बिच जाकर 18 वर्ष की उम्र पुरी कर चुके युवक युवतियों को जागरूक कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतू प्रेरित करने की जरूरत है।





इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक बूथ पर सुना जाना सुनिश्चित किया जाय। ताकि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके । आयोजित बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओ से जन सम्पर्क भी किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, फतेह बहादुर सिंह, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, प्रभुनाथ सिंह, जयनाथ शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह ने किया।