Breaking News

रेलवे ने दिया पूर्वांचल वासियों को बड़ा तोहफा : कामायनी एक्सप्रेस अब चलेगी बलिया से,बलिया से भोपाल के लिए मिली रोज सीधी ट्रेन




 कंचन सिंह

भोपाल / बलिया।। बलिया जनपद समेत पूर्वांचल वासियों को बलिया के एक लाल ने अपने अथक प्रयास से भारतीय रेल के माध्यम से बड़ा तोहफा दिलवाया है। बलिया वासियों को साप्ताहिक ट्रेन के बाद कामायनी एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन भोपाल जाने के लिए एक नई गाड़ी मिली है। बता दे कि यह गाड़ी अब तक वाराणसी से संचालित हो रही है। बलिया से इसके संचालित होने की खबर से जनपद वासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। यह ट्रेन बलिया से किस दिन से चलेगी, इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।

इस कार्य को कराने वाले रविंद्र यति बलिया जनपद के मेघा मठ गांव के मूल निवासी है जो बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में पड़ता है।श्री यति भोपाल के वार्ड नंबर 83 कोलार के पार्षद है। इस ट्रेन के बलिया से संचालित होने से भोपाल में निवास करने वाले बलिया जनपद सहित पूर्वांचल के करीब 2 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।



 सूच्य हो कि श्री रविंद्र यति भोपाल नगर निगम के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री कार्यक्रम  मध्य प्रदेश के संयोजक है। साथ ही भोजपुरी भाषी विकास संघ के संरक्षक भी है। श्री रविंद्र यति के सार्थक प्रयास से रेलवे ने जनपद वासियों को बड़ा तोहफा दिया है।तोहफा मिलने के बाद रविंद्र यति का माला पहनकर स्वागत किया गया। 


इस कार्यक्रम में अंजनी सिंह जीडीसी जितेंद्र सिंह सुनील सिंह राजेश सिंह मंडल महामंत्री मीरा सिंह विनय सिंह शिवचंद सिंह राणा रणधीर सिंह दिनेश सिंह अशोक सिंह अजय तिवारी मनोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


श्री रविंद्र यति का बयान