Breaking News

पूर्व मंत्री यशवंत सिंह का घोसी लोकसभा क्षेत्र के रसड़ा में तूफानी जनसम्पर्क, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत





मधुसूदन सिंह

बलिया।। लोकसभा चुनाव में अभी लगभग 8 माह का समय बाकी है लेकिन चुनावी सरगरमियाँ अभी से देखने को मिलने लगी है। गुरुवार को पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह ने तूफानी रूप से घोसी लोकसभा क्षेत्र के रसड़ा  विधानसभा के दो दर्जन से अधिक गाँवो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान श्री सिंह को लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री सिंह ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरा मिलने मिलाने का पहला दौरा है, जो भविष्य में जल्द से जल्द कई बार होगा।

बता दे कि पूर्व मंत्री श्री सिंह पूर्वांचल में कद्दावर राजपूत नेता के रूप में जाने जाते है। यही नही पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर जी के सानिध्य में राजनीति शुरू करने के कारण इनको चंद्रशेखर समर्थकों का भरपूर प्यार व समर्थन मिलता है। यही नही घोसी लोकसभा क्षेत्र में ही श्री सिंह का पैतृक आवास है। यही कारण है कि श्री सिंह ने रसड़ा में शक्ति प्रदर्शन कर संभावित उम्मीदवारों को बताने का काम किया कि अबकी बार घोसी की जंग आसान नही है।










 श्री सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी को देखकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों द्वारा गुरुवार को मऊ से बलिया जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही श्री सिंह का जबरदस्त स्वागत अभिनन्दन किया गया।

श्री यशवंत सिंह के बलिया की सीमा में पकवा इनार  पहुंचते ही काशीनाथ सिंह  के नेतृत्व में फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत और यशवंत सिंह जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाये गये। इसके बाद पतना में अंकित सिंह की अगुवाई में नौजवानों ने जबरदस्त स्वागत किया।

शाहपुर में सुनील सिंह के नेतृत्व में 11.30 बजे काफिला के पहुंचते ही पूर्व मंत्री को फूल मालाओं से स्वागत किया। 12 बजे कैली पाली में नन्द जी,12.30 बजे नीबू में अजय सिंह,सराय भारती में सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 1.30 बजे प्यारेलाल चौराहा रसड़ा  पर डब्लू सिंह के नेतृत्व में युवाओं में स्वागत करने का जबरदस्त जज्बा दिखा।





भिटा का पूरा रसड़ा में बच्चा सिंह,प्रधानपुर में प्रदीप सिंह,चिलकहर में ललन सिंह और डुमरी में जनार्दन सिंह के दरवाजे पर जोरदार स्वागत किया गया। जाम में अवधेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके साथ ही हजौली में संतोष सिंह और आलमपुर में पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनाथ सिंह के दरवाजे पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कुरैजी, तीयरा और  देवढ़िया में अजय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।



बता दे कि यशवंत सिंह के द्वारा घोषी लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर देने से राजनैतिक माहौल गरमानें लगा है। क्योंकि इस लोकसभा क्षेत्र से अभी अभी भाजपा गठबंधन में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर भी अपने दल के लिये टिकट के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सीएम योगी के करीबी का इस लोकसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान क्या गुल खिलाता है?

गाड़ियों का काफिला लोगों के बीच कौतुहल का कारण

एकाएक 60 से अधिक गाड़ियों के काफिले के गाँवो में घूमने से यह कौतुहल का विषय बन गया। लोग एक दूसरे से पूंछते हुए देखे गये कि यह किस नेता का काफिला है। अपने पहले ही जनसम्पर्क अभियान में यशवंत सिंह लोगों की जुबान पर आ गये है।