Breaking News

रेडक्रास ने सनबीम स्कूल में किया पौधरोपण : बच्चों में दिया पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सन्देश


 


बलिया।। जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास बलिया के मार्गदर्शन में चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बलिया के सदस्यों ने अगरसंडा स्थित सनबीम विद्यालय में पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि रेडक्रास मानवता की सेवा के लिये निरन्तर समाज में कार्य करती रहती है तथा पर्यावरण को संरक्षित करने में व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में भी रेड क्रॉस का अहम योगदान है। कहा कि रेड क्रॉस तब सहयोग के लिये आगे हाथ बढाती है, ज़ब संकटग्रस्त व्यक्ति को कही से भी सहयोग मिलने की उम्मीद नजर नही आती है। रेडक्रॉस एक तरफ जहां मानवता की चिंता करती है तो दूसरी तरफ पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने में भी पूरा योगदान करने में भी एड़ी चोटी का जोर लगाने से पीछे नही हटती है। आज का पौधरोपड़ रेड क्रॉस के उपरोक्त सोच का ही प्रतीक है।








चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस वर्तमान में पूरे विश्व के अंदर जनजागरूकता का कार्यक्रम कर रही तथा इसके माध्यम से आम जनमानस के बीच पर्यावरण,स्वास्थ्य, ब्लड डोनेशन, मानव सेवा के प्रति लोगों को जागरूक कर रही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण रहने से लोग रोग मुक्त रह सकते हैं।इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ों के संरक्षण के साथ साथ पौधरोपण करने में भी अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। रेड क्रॉस सदस्यों ने कार्यक्रम के दैरान विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्या को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।



इस पौधरोपड़ के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता सिंह  , रेडक्रास के आजीवन सदस्य श्याम बाबू रौनियार , नंदिनी सिंह , सृष्टि गुप्ता,अभिषेक राय, सोनू शर्मा, अमरनाथ , विशाल कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।