Breaking News

घोषी लोकसभा सीट : पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह का रसड़ा विधानसभा में तूफानी जनसंपर्क आज, दर्जनभर से अधिक बैठकों में होंगे शामिल



मधुसूदन सिंह

बलिया।। पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में योगी जी के लिये एमएलसी से त्यागपत्र दिया था, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये है। अपनी लोकसभा की तैयारी के निमित्त गुरुवार को ये बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा में लगभग एक दर्जन से अधिक बैठकों को सम्बोधित करेंगे।





बता दे कि श्री सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी को देखकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। बता दे कि श्री सिंह आजमगढ़ मऊ गाजीपुर बलिया जिलों में राजपूतों के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते है। समर्थकों द्वारा गुरुवार को मऊ से बलिया जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जबरदस्त स्वागत अभिनन्दन की तैयारी की गयी है।

श्री यशवंत सिंह का जनसंपर्क / भ्रमण / बैठक का कार्यक्रम निम्नलिखित है ----

स्थान          प्रमुख कार्यकर्त्ता       समय 

पकवा इनार --काशीनाथ सिंह  10.30 बजे

पतना -- अंकित सिंह -- 11 बजे

शाहपुर -- सुनील सिंह -11.30 बजे

कैली पाली - नन्द जी --12 बजे

नीबू - अजय सिंह -12.30 बजे

सराय भारती -सुनील सिंह -1बजे

प्यारेलाल चौराहा रसड़ा -डब्लू सिंह -1.30 बजे

भिटा का पूरा रसड़ा - बच्चा सिंह -2 बजे

प्रधानपुर - प्रदीप सिंह -2.30 बजे

चिलकहर - ललन सिंह - 3 बजे

डुमरी -जनार्दन सिंह -3.30 बजे

जाम -अवधेश सिंह -4 बजे

हजौली-संतोष सिंह -4.30 बजे

आलमपुर -श्रीनाथ सिंह -5 बजे

तिहरा देवढ़िया -अजय सिंह -5.30 बजे

बता दे कि यशवंत सिंह के द्वारा घोषी लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर देने से राजनैतिक माहौल गरमानें लगा है। क्योंकि इस लोकसभा क्षेत्र से अभी अभी भाजपा गठबंधन में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर भी अपने दल के लिये टिकट के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सीएम योगी के करीबी का इस लोकसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क क्या गुल खिलाता है?