Breaking News

चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद : दो वाहन चोर अवैध असलहो के साथ गिरफ्तार



बलिया।। पुलिस अधीक्षक  एस. आनन्द के  निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा, थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।  

       उल्लेखनीय है कि 01.08.2023 को थाना नगरा के उ0नि0  छुन्ना सिंह मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तगणों (1). विकास पासवान पुत्र नन्दलाल पासवान निवासी ढ़ड़सड़ा थाना पकड़ी जनपद बलिया, (2). सचिन राजभर पुत्र रामअवध राजभर सा0 खटंगी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को चोरी की 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल (जिस पर नम्बर प्लेट नही है) के साथ रघुनाथपुर मोड़ से समय सुबह 06.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।  जिनके पास से 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 अन्य चोरी की मोटर सायकिल भी बरामद हुई । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 255/23 धारा 41,411,413,414 भादवि,  मु0अ0सं0 256/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, व मु0अ0सं0 257/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।   





           बरामदगी विवरण

1. चोरी की 01 अदद स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल ब्लैक कलर

2. चोरी की 01 अदद सीडी डान मोटर साइकिल लाल कलर

3. चोरी की 01 अदद TVS मोटर साइकिल लाल कलर

4. चोरी की 01 अदद सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल ब्लैक कलर सिल्वर

5. 02 अदद तमंचा .315 बोर

6. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 






   आपराधिक इतिहास --- (विकास पासवान)


1. मु0अ0सं0 255/23 धारा 41,411,413,414 भादवि थाना नगरा बलिया

2. मु0अ0सं0 256/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया

3. मु0अ0सं0 13/22 धारा 380,411,457 भादवि थाना गड़वार बलिया

4. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3(1)द, 3(2)VA SC/ST एक्ट व 147,149,323,336,427,504,506 भादवि थाना गड़वार बलिया

5. मु0अ0सं0 153/22 धारा 379,411,413,414,420,467,468,471 भादवि थाना गड़वार बलिया

6. मु0अ0सं0 249/22 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना गड़वार बलिया 

7. मु0अ0सं0 106/22 धारा 379,411 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया 

8. मु0अ0सं0 116/22 धारा 379,411 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया


आपराधिक इतिहास --- (सचिन राजभर)


1. मु0अ0सं0 255/23 धारा 41,411,413,414 भादवि थाना नगरा बलिया

2. मु0अ0सं0 257/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया

3. मु0अ0सं0 13/22 धारा 380,411,457 भादवि थाना गड़वार बलिया

4. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3(1)द, 3(2)VA SC/ST एक्ट व 147,149,323,336,427,504,506 भादवि थाना गड़वार बलिया

5. मु0अ0सं0 114/20 धारा 380,411 भादवि थाना सिकन्दरपुर बलिया 

6. मु0अ0सं0 119/22 धारा 411 भादवि 5/9/25 आयुध अधिनियम थाना सिकन्दरपुर बलिया