Breaking News

अवैध वसूली में संलिप्त एआरटीओ,पीटीओ समेत 8 को पुलिस ने किया गिरफ्तार



महराजगंज।। अवैध वसूली में संलिप्त एआरटीओ, पीटीओ समेत 8  आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माल वाहक ट्रकों से अवैध वसूली मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है। महराजगंज जिला प्रशासन की यह कार्रवाई कोल्हुई एवं नौतनवा थाने में 2 लोगों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर की गयी है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है।

आप को बता दे कि महराजगंज फरेंदा- सोनौली हाईवे से होते हुए नेपाल जाने वाली माल वाहक गाड़ियों एवं पर्यटक वाहनों से की जाने वाली अवैध वसूली के खिलाफ यह बड़ी कार्यवाही की गई है। एक ट्रक चालक तथा एक अन्य की शिकायत पर थाने में एआरटीओ, यात्री कर अधिकारी तथा दो सिपाहियों के अलावा चार अन्य प्राइवेट लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं। रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्यवाही के बाद रिश्वतखोरों में चौतरफा हड़कंप मच गया।





पुलिस और प्रशासन ने भ्रष्टाचार के इस मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली में लिप्त इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नौतनवां थाने में बस संचालन के कारोबार से जुड़े नौतनवां निवासी बिरजू मद्धेशिया ने तहरीर देकर बताया है कि पर्यटक बसों व अन्य वाहनों से परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने की कार्यवाही का डर दिखाकर बडे पैमाने पर अवैध वसूली की जाती है। इस तहरीर के आधार पर भी नौतनवां थाने में इन सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया है कि ट्रक चालक की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गहनता से शिकायत की जांच की तो 8 लोगों के नाम जांच पड़ताल के दौरान सामने आए हैं। इनमें एआरटीओ, यात्री कर अधिकारी, दो कर्मचारी एवं चार प्राइवेट लोगों के खिलाफ पहले दो थानों में मुकदमा दर्ज किया गया और बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया है कि दोनों ही मामलों की विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर के अफसर से कराई जा रही है।


बाइट--महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ