Breaking News

बाल बाल बचे उपहार गैस के संचालक व अन्य 5 कर्मी, शो रूम पर पलटा सड़क निर्माण करने वाली कम्पनी का मिक्सर



मधुसूदन सिंह

बलिया।। एनसीसी चौराहा से लेकर तिखमपुर तक सड़क व नाला निर्माण का कार्य कछप गति के कारण कितना खतरनाक हो गया है, इसका नजारा आज दोपहर बाद देखने को मिला, ज़ब नाला निर्माण करने वाली कम्पनी का मिक्सर उपहार गैस के गोदाम पर ही पलट गया। यह जिस समय पलटा उस समय उपहार गैस के संचालक अनिल चौबे और इनके 5 अन्य स्टॉफ मौजूद थे।





श्री चौबे के अनुसार जिस समय यह पलटा, उस समय लगा कि हमारा आज अंतिम दिन है और मकान गिर जायेगी। बता दे कि इस नाला निर्माण की धीमी गति के लिये जिलाधिकारी और परिवहन मंत्री ने सख्त कार्यवाही का निर्देश भी दिया है। बावजूद इसके निर्माण कार्य की गति में कोई सुधार नही हुआ है।

यही नही स्थानीय लोगों का घर से निकलना भी गड्ढे के चलते मुश्किल हो गया है। यही इस क्षेत्र के स्कूली बच्चें भी अक्सर गिरते दिख जाते है। सौभाग्य से आज इस दुर्घटना में लोगों की जान नही गयी। लेकिन ऐसा ही चलता रहा तो कभी भी किसी की जान जा सकती है, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होंगी।