Breaking News

लॉजिक सिस्टम्स का 25 वर्ष पूर्ण, आवास विकास हरपुर स्थित नये भवन में रविवार से शुरू हुआ संचालन



बलिया।। जनपद के सुप्रसिद्ध टेक्निकल इंस्टिट्यूट लाजिक सिस्टम्स का 25 वर्ष पूर्ण होने पर, इसको संचालक के नव ‌निर्मित भवन आवास विकास कालोनी बलिया में विभिन्न  व्यावसायिक शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ शुभारम्भ सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य डॉ वी एन पाण्डेय के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर  लाजिक सिस्टम्स के संरक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निदेशक सुदेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।








इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा पाण्डेय ने कहा कि इस संस्था से हजारों बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा, यह मेरा विश्वास है।कार्यक्रम में राधा-कृष्ण एकेडमी के प्रबंधक आदित्य मिश्र, मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के प्राचार्य डा चन्द्र मोहन मिश्र,शेमुषी विद्यापीठ के प्रबन्धक अभिषेक तिवारी, युवा नेता अभिज्ञान तिवारी, अलोक तिवारी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, अरुण प्रकाश तिवारी ,आयूष तिवारी ,अशोक सिंह कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी, कृष्ण विजय पाण्डेय सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, अनिल शुक्ला अधिवक्ता,संस्था के प्रबन्धक शाश्वत त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आयें सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।