Breaking News

अजय कुमार समाजसेवी ने भरा निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा, चर्चाओं का बाजार गर्म




बलिया।। द्वितीय चरण के चुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने अपने पर्चे भरे। वही आज भाजपा और सपा दोनों से विद्रोही के रूप में भी पर्चे भरे गये।

आज पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल, आप से सर्वदमन जायसवाल, प्रमुख थे। दो वही सपा के विद्रोही के रूप में पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय और भाजपा के विद्रोही के रूप में निवर्तमान चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने अपने अपने दलों से त्यागपत्र न देने की भी बात कही। बसपा से निषिध श्रीवास्तव निशु ने रविवार को ही नामांकन कर दिया था।




निवर्तमान चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने कहा कि वे भाजपा का सदस्य रहते हुए यह चुनाव लड़ रहे है। कहा कि मेरे द्वारा शहर के विकास के लिये ऐतिहासिक कार्य कराये गये है। लेकिन अभी कुछ कार्य अधूरे है जिसे पूरा करने के लिये चुनाव लड़ रहा हूं।


https://youtu.be/TqJOomciZ_c






कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र में मैने बड़ा नाला बनवाया। सड़कों पर रंगीन लाइट लगवाई। शहर की सड़कों को लोक निर्माण विभाग से बनवाया। शहर में नियमित साफ सफाई करवाई। लोगों के घरों तक निःशुल्क पेयजल पहुँचाया।कहा कि अभी विकास और करना है इस लिये एक बार चेयरमैन बनकर अधूरे कार्यों को पूर्ण करना चाहता हूं।