Breaking News

प्रयोगशाला सहायक संवर्ग के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी,श्याम नारायण सिंह को मिली जिला अध्यक्ष की कमान



बलिया।। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग का द्विवार्षिक चुनाव/ जिला कार्यकारिणी का गठन आज दिनांक 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में संपन्न हुआ। संवर्ग के अध्यक्ष पद के साथ-साथ मंत्री,कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि पदों का चुनाव प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री यादवेंद्र दुर्गेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी डॉ आरबी सिंह( वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) और योगेश पांडे (जिला प्रशासनिक अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुआ।

 प्रयोगशाला सहायक संघ के इस चुनाव में श्री श्याम नारायण सिंह को जिला अध्यक्ष, श्री उपेंद्र प्रसाद को जिला मंत्री, श्री देवेश पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री सत्यदेव प्रसाद को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव में जनपद के समस्त प्रयोगशाला सहायक कर्मियों ने भाग लिया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यादवेंद्र दुर्गेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।










नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इनका प्रयास होगा कि अपने किसी भी साथी का उत्पीड़न न हो सकें। साथियों ने निर्विरोध निर्वाचित करके जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष यादवेंद्र दुर्गेश कुमार ने कहा कि आज द्विवार्षिक चुनाव में जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिये सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल करने की समयावधि के बीच प्रत्येक पद पर मात्र एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।