Breaking News

विश्व महिला दिवस (8 मार्च ) : स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत विषयक महिला साइकिल रैली आज,टीडी कालेज से 10 बजे निकलेगी रैली

 


बलिया।। विश्व महिला दिवस ( 8 मार्च) के अवसर पर रविवार 05-03-2023 को थीम "स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत" दिवस के अंतर्गत शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए महिला साइकिल रैली या साइकिल फ़ॉर हेल्थ ,  का आयोजन  श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया के प्रांगण से प्रातः 10 बजे से किया गया है, जिसमे टीडी कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों की छात्रायें अपनी साइकिल के साथ प्रतिभाग कर रही है।







यह जानकारी डीपीएम डॉ आर बी यादव ने दी है। डॉ यादव ने कहा है कि इस महिला साइकिल रैली के माध्यम से बच्चियों और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे। कहा कि एक स्वस्थ महिला पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकती है। स्वस्थ महिला के बिना हम स्वस्थ परिवार की कल्पना भी नही कर सकते है। इस रैली के आयोजन में टीडी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ निशा राघव का भी महत्वपूर्ण योगदान है।