Breaking News

पत्रकार आलोक कुमार पांडेय को साथियों ने नम आँखों से दी अंतिम बिदाई,की अंतिम यात्रा में शामिल हुए पत्रकार व समाजसेवी





लल्लन बागी

रसड़ा( बलिया)।। पत्रकार आलोक कुमार पांडे का पार्थिव शरीर  बुधवार सुबह घर पहुंचते ही शुभचिंतक,समाजसेवी पत्रकार बन्धु उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को सहन शक्ति  प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। स्व पाण्डेय की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पत्रकार साहित्यकार समाजसेवी शुभचिंतक शामिल रहे।



ज्ञातव्य हो कि  पत्रकार आलोक पांडे का मंगलवार को प्रातः 6:30 दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया । उनका शव बुधवार को रसड़ा निवास आया जहां से उन्हें  अंतिम अंत्येष्टि के लिए  वाराणसी ले जाया गया। सूच्य हो कि उन्हें अचानक एक दिन बीमार हो गये,स्थानीय इलाज के दौरान जिला स्तर पर इजाज से पता चला किडनी की बीमारी थी। जिसके इलाज के लिए पिछले दो माह से  दिल्ली अस्पताल में भर्ती थे। स्व पाण्डेय के गुर्दे खराब हो चुके थे।वे डायलिसिस पर चल रहे थे और बाद मे डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था।







स्व पाण्डेय अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़कर गए हैं। प्रमुख रूप से शव यात्रा में अरविंद कुमार तिवारी, पत्रकार इश्तियाक अहमद, ,रणजीत मिश्रा  रामाकांत सिंह,संजय शर्मा ,मतलूब अहमद, रवि आर्य,अखिलेश सैनी,शकील अहमद अंसारी,कृष्णा शर्मा ,सीताराम शर्मा,उमेश कनौजिया, लल्लन बागी, सुनील कुमार 'सरदासपुरी' गोपाल जी गुप्ता अंजनी तिवारी  सुरेश तिवारी, वशिष्ठ सोनी, विनय कुमार जायसवाल,सुरेश चंद,बिनोद शर्मा,अमर नाथ सोनी इत्यादि सैकड़ों लोग उन की शव यात्रा में शामिल हुए और उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।