Breaking News

तिरुपति बालाजी शिक्षण सेवा संस्थान ने गरीब लोगों में बांटा कंबल




बलिया।। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और वह काम और पुनीत हो जाता है जब आपकी सेवा भावना असहाय निराश्रित एवं दीन हीन लोगों तक पहुंचे। यही बात आज चरितार्थ होती है  तिरुपति बालाजी शिक्षण सेवा संस्थान उरैनी बलिया पर,जिन्होंने संकल्प लिया है कि कोई भी व्यक्ति उनकी जानकारी में न तो भूखा सोयेगा , न ही वह कड़कड़ाती ठंड में बिना कंबल के रहेगा। आज यह यह सेवा संस्थान बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा में लगा है। शनिवार को तिरुपति बालाजी शिक्षण सेवा संस्थान ने आरआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिन हीन लोगों को कंबल दे इस ठिठुरन भरी ठंड में राहत दी है।











 इस कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहां की तिरुपति बालाजी शिक्षण सेवा संस्थान विगत कई वर्षों से समाज के हर गरीब तपके के लोगों की सेवा में सक्रिय है।यह सेवा संस्थान का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि कोई भी वर्ग गरीब व्यक्ति बिना खाए नहीं सोएगा इसके लिए उन्होंने रोटी बैंक की भी स्थापना की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुराने कपड़े लोगों से इकट्ठा करके और लोगों को बांटा जा रहा है ताकि बिना कपड़ा के भी कोई ना रहे।






  तिरुपति  बालाजी शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष गौतम शर्मा ने कहा कि जैसे जैसे लोगों की मदद मिलती जाएगी यह सेवा संस्थान दिन हीन लोगों के लिए सेवा में सदैव तत्पर रहेगा।  सेवा संस्थान की तरफ से लगभग दर्जनों लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर अजीत सिंह राम मिलन यादव संतोष यादव अरविंद सिंह पिंटू सिंह दीनानाथ राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।।