Breaking News

कृष्णा शिक्षा निकेतन वार्षिकोत्सव : सेवा संघ इंटर कालेज व कृष्णा शिक्षा निकेतन की टीमें बनी संयुक्त रूप बॉलीबाल विजेता



नरही बलिया।। कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही के वार्षिकोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत रुद्राभिषेक के साथ हुई।रुद्राभिषेक में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। रुद्राभिषेक के मंत्रोच्चार की ध्वनि से पूरा विद्यालय प्रांगण के साथ ही आसपास का क्षेत्र भी गुंजायमान रहा। इसके पश्चात खेल कूद प्रतियोगिता प्रारंभ की गयी,जिसमें लम्बी कूद,ऊंची कूद, गोला, भाला, डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।










 इसके पश्चात कबड्डी व बालिकाएं खो खो प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इसके उपरांत वालीबाल का मैच हुआ जिसमे आरके मिशन स्कूल सागरपाली, कृष्णा शिक्षा निकेतन की " ए " व "बी" टीम,मर्चेंट इंटर कॉलेज चितबड़ागांव,और सेवा संघ इंटर कालेज सोहांव की टीमों ने प्रतिभाग किया। नाक आउट दौर के बाद सेवा संघ इंटर कालेज सोहांव व कृष्णा शिक्षा निकेतन ए टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर रही, जिसके कारण दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।



मैच के बाद मैन ऑफ द मैच आशीष राय को और मैन ऑफ सीरीज शोएब को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में एस कुनाल सिंह, और संचालन अभिषेक सिंह ने किया। प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृष्णा नंद सिंह, अहमद रजा, वाल्मीकि सिंह, मनीष तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।