Breaking News

राष्ट्रीय संयोजक जी के पौत्र को दी गयी श्रद्धांजली



अयोध्या।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई द्वारा सोमवार 2 जनवरी 2023 को स्टार सिटी होटल सहआदतगंज पर महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय जी के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय पुत्र पवनेश उपाध्याय संपादक पवन प्रभात, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,की ट्रेन हादसे में 31 दिसंबर 2022 को हुए आकस्मिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।









 इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अनंत राम पांडे ने कहा कि उत्कर्ष की मृत्यु से पूरा महासंघ परिवार अत्यंत दुखी है परंतु ईश्वर की मर्जी के आगे किसकी चलती है?  हम सभी मृतक आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को अपने लोक में उत्तम स्थान दे । शोकाकुल परिवार को ईश्वर इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति दें।

 श्रद्धांजलि देने वालों में मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव, मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव,जिला संरक्षक धर्मपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा,जिला संयुक्त सचिव सर्वेश कुमार, जिला संगठन सचिव बृजेश तिवारी आदि साथी प्रमुख रहे।