Breaking News

लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्भय नारायण सिंह , कांटे की टक्कर मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने मनोज यादव

 


बलिया।। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बलिया शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ। इसमें लेखपाल निर्भय नारायण सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में मनोज कुमार यादव निर्वाचित हुए।


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।  अध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बैरिया तहसील के लेखपाल मनोज कुमार यादव और सदर तहसील के लेखपाल अंकिता पांडेय के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मनोज को 190 वोट मिले, जबकि अंकिता को 173 वोट ही मिल सका।








 इसके अलावा नृपेंद्र मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राम मंत्री, रितेश कुमार उप मंत्री, संजय यादव कोषाध्यक्ष एवं चुनमुन मौर्य ऑडिटर पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने के सिलसिला लगातार जारी रहा।