Breaking News

रसड़ा नगर पालिका के ईओ हुए गिरफ्तार, चंदौली पुलिस ने किया गिरफ्तार



बलिया।। चंदौली मे की गयी अनियमितता की आंच आज रसड़ा  पहुंच गयी। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चंदौली से आयी पुलिस ने अधिशासी अधिकारी (EO) राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर उन्हें  अपनी गाड़ी मे बैठा कर अपने साथ चंदौली लेती गई। रसड़ा पुलिस ने अनुसार अधिशाषी अधिकारी चंदौली में कांशीराम आवास में हुए अनियमितिता के मामले में आरोपी है।








बता दे कि सोमवार को चंदौली पुलिस ने रसड़ा कोतवाली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद रसड़ा पुलिस के साथ पास मे ही स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची टीम ने ईओ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। ईओ के अचानक गिरफ्तारी से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी।


 पुलिस ने बताया गया कि वर्ष 2011 में राजेंद्र प्रसाद चंदौली नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे, तभी कांशीराम आवास आवंटन में अनियमितता सामने आई थी। प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारियों समेत करीब 42 लोगों पर जांच चल रही है, जिसमें ईओ राजेंद्र प्रसाद भी आरोपी हैं। रसड़ा सीओ एसएन बैस ने बताया की ईओ को चंदौली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।