Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सिकंदरपुर तहसील इकाई गठित, विनोद को फिर से मिली अध्यक्ष की कमान




सिकन्दरपुर, बलिया।। स्थानीय तहसील के सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला और प्रमुख समाचार प्रतिनिधियों से युक्त भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सिकंदरपुर तहसील इकाई की कार्यकारिणी गठन हेतु बुधवार को एक बैठक हुई। स्थानीय कैंप कार्यालय पर आयोजित एक सामान्य बैठक में कार्यकारिणी गठन पर चर्चा करने के उपरांत विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया।










संगठन के संरक्षक की जिम्मेदारी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद व चुन्नी लाल गुप्ता को सौंपी गयी । जबकि पूर्व तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को सदस्यों ने एक बार फिर अपना अध्यक्ष चुना। वहीं राघवेंद्र सिंह व अंगद कुमार को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि लड्डन भाई को महामंत्री, गौहर खान को सचिव व अभिषेक आनंद को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा महासंघ ने प्रवक्ता के लिए अतुल राय को प्रस्तावित किया जिसका सभी ने स्वागत किया।








वहीं  कोषाध्यक्ष निकेश राय व आय-व्यय निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को बनाया गया। जबकि  हेमंत राय को जिला प्रतिनिधि के लिए चयनित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के विशेष सदस्य के रूप में नामित होने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र राय, आसिफ, गोपाल गुप्ता मुख्य रहे। । इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत पाठक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह व प्रदेश कार्यसमिति के लिये नामित सदस्य संतोष शर्मा मौजूद रहे।