Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष चुने गए राकेश तिवारी



 सुल्तानपुर।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आम सभा की बैठक शहर के प्रेस क्लब में पर्यवेक्षक राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय विद्रोही व सत्य प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में रविवार को हुई। जिसमें राकेश तिवारी को सर्वसम्मति से संगठन का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। श्रीकृष्ण पांडेय को महामंत्री और पंकज पांडेय को कोषाध्यक्ष,पवन मिश्र को वरिष्ठ संगठन मंत्री का निर्वाचन सर्व सम्मत से किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे आडीटर अशोक शुक्ल ने जांच के बाद सही पाया ।








 प्रेस क्लब में रविवार को  हुई बैठक में संगठन के 72 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जबकि कुछ आवश्यक निजी व्यस्तता के कारण से सम्मिलित नहीं हो सके। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, ऑडिटर अशोक कुमार शुक्ला, नरेंद्र द्विवेदी, सत्य देव तिवारी, शशिकांत दुबे, मनोज मिश्र, सुनील राठौर, हरिकेश तिवारी, पवन मिश्र,इंद्रसेन दुबे,नवनीत मिश्र,सुशील मिश्र,धर्मेंद्र सिंह,बब्बन वर्मा,पवन मिश्र,दीपक श्रीवास्तव,चित्रसेन सिंह,शैलेंद्र सिंह सोनू, समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में हिस्सा लिया।