Breaking News

आज रात 8 बजे ही समाप्त हो जायेंगे ग़ड़हा महोत्सव के सभी कार्यक्रम



बलिया।। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को बलिया आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त रखने के लिये जिला प्रशासन ने शनिवार को देर रात तक चलने वाले गड़हा महोत्सव को रात 8 बजे तक ही चलाने की अनुमति दी है।






सीओ सदर अशोक मिश्र के अनुसार ऐसा माननीय मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा को ध्यान मे रख कर किया गया है। कहा कि गड़हा महोत्सव मे रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलता है जिसको सुरक्षित सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन रविवार की सुबह बलिया मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी की जनसभा होने के कारण गड़हा महोत्सव को देर रात तक सुरक्षा मुहैया कराना संभव नही है।