Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक को मातृशोक, पत्रकारों मे फैली शोक की लहर



मझौवाँ बलिया।। वरिष्ठ पत्रकार और प्राथमिक शिक्षक भोला प्रसाद की माता राधिका देवी पत्नी त्रिवेणी प्रसाद उम्र 82 वर्ष  की सोमवार की भोर में हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। जैसे ही वरिष्ठ पत्रकार की मां की मृत्यु होने की सूचना क्षेत्र में पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। राधिका देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। राधिका देवी का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा गंगा घाट पर किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पति त्रिवेणी प्रसाद ने  दी।





गंगा घाट पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा, वरिष्ठ पत्रकार धनंजय पांडे, गिरीश नारायण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, रवीन्द्र मिश्र,, सुरेश मिश्रा, देवेन्द्र तिवारी, बसंत कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, हरेराम यादव ,अर्जुन ,दीप नारायण, राजन प्रसाद शाह, सुमित सिंह, पप्पू ओझा,  वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि गंगापुर उमेश यादव आदिसैकड़ों लोग मौजूद रहे।   


  सुधीर सिंह की अध्यक्षता में रामगढ़ ढाले पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार भोला प्रसाद की माता राधिका देवी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन व्रत धारण कर  गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर सुधीर सिंह,रवीन्द्र मिश्र, अनिल सिंह, सुरेश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह , देवेंद्र तिवारी ,हरेराम यादव ,आदि लोग मौजूद रहे।