Breaking News

नगर पालिका परिषद परिसर में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन




विक्की कुमार गुप्ता

बलिया।। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन कांग्रेस से सम्बद्ध स्वायत कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के कैम्पस में कर्मचारी धरने पर बैठ गये है। वही कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर सम्बन्धित प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर धरना व आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।






दरअसल भ्रष्टाचार मे आकंठ में डूबा नगर पालिका परिषद केवल बाहर से ही नही बल्कि अंदर से भी खोखला हो चुका है। आए दिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन किया जाता है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण नगर पालिका परिषद के पूर्व ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को पहले ही निलंबित करके यहां से हटा दिया गया है (वर्तमान मे श्री विश्वकर्मा के बहाल किए जाने की सूचना है )।

वही नवागत ईओ से भी जनता और कर्मचारियों को कोई राहत मिलती नही दिख रही। कर्मचारियों का पीएफ हो मानदेय हो या वेतन हो हर कोई विभाग की मनमानी से त्रस्त है आने वाले समय में नगर पालिका परिषद का चुनाव होना है उससे पहले नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है 28 अक्टूबर से धरना और अनशन की चेतावनी दी है।