Breaking News

महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौपा पत्रक,25 अक्टूबर छुट्टी घोषित करने की उठाई मांग



बलिया।। महिला शिक्षक संघ बलिया का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष रंजना पांडेय के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौपा।






 अपने पत्रक मे महिला शिक्षक संघ ने कहा है कि दीपावली सहित अन्य पर्व 23 से 26 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, उक्त पर्व के मध्य दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को अवकाश तालिका में अवकाश घोषित नहीं किया गया है जबकि दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज जैसे बड़े पर्व में शिक्षक व कार्मिक सहित छात्र / छात्राएं भी अपने मूल निवास स्थान पर जाते हैं। 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण पर सूतक होने के कारण आवागमन करना भी हिन्दू धर्म के अनुसार अशुभ माना जाता है।




अंत मे मांग करते हुए लिखा है कि शिक्षक, कार्मिक सहित छात्र-छात्रायें कि उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए 25 अक्टूबर 2022 को भी अवकाश घोषित करने की कृपा करें, जिससे अन्य जनपद के कार्यरत शिक्षक कार्मिक सहित सभी अपने मूल निवास स्थान पर परिवार के साथ हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। संघ आपका आभारी रहेगा। पत्रक सौपने वाले प्रतिनिधि मण्डल मे जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय के साथ चंद्र कला, रंजीता सिंह,रमिता ठाकुर, व मणि सिन्हा भी मौजूद रही।