Breaking News

धन तेरस पर न ख़रीदे ये सामान, नही तो हो जायेगा आपका बड़ा नुकसान




बलिया।। दिवाली से पूर्व पड़ने वाले धनतेरस को खरीदारी के त्यौहार के रूप मे जाना जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश व माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की मूर्तियों को खरीद कर घर ले जाते है। इसके साथ ही इस दिन वर्तन खरीदने का भी विशेष विधान है। धनतेरस के दिन अपने अपने घरों के आवश्यक सामग्री को खरीदने के लिए पहले से ही सूची भी बना लेते है। सोने चांदी की दुकानों, वर्तनो की दुकानों और चार पहिया दो पहिया वाहनों की दुकानों पर इस दिन काफ़ी गहमा गहमी देखने को मिलती है। लेकिन जानकारी के अभाव मे लोग वो सामान भी खरीद कर घर लेकर आ जाते है जो आगामी दिनों मे परेशानी का कारण बनते है। ऐसे मे अपने पाठकों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि किन सामानो को धार्मिक रूप से खरीदने के लिए मनाही है। बलिया एक्सप्रेस आपको खरीदने के लिए कौन सा सामान इस दिन धार्मिक रूप से वर्जित है इसको बता रहा है, इसको मानने या न मानने के लिए आप पूरी तरह से स्वतंत्र है।






 धनतेरस का पावन पर्व 22 अक्टूबर और दिवाली 24 अक्टूबर को है। यानी धनतेरस को आने में अब पांच और दिवाली में सात दिन से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे देश में भर धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर हैं। धनरेतरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले यानी कार्तिक त्रियोदशी को मनाया जाता है। जबकि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।


धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन को खरीददारी करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है।


इसलिए लोग जल्दबाजी मे इस दिन बिना सोचे समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि की बजाय आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना है और क्या नहीं इस बात की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक होता है।


धनतेरस के दिन गलती से भी न खरीदें ये चार चीज


 स्टील और प्लास्टिक का सामान न खरीदें


अधिकतर लोग धनतेरस के दिन बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें। खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।

  लोहा और एल्यूमिनियम से बनी चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन आपको लोहा और एल्यूमीनियम से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। वहीं लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

         कांच का सामान को न खरीदें

बहुत से लोग धनतेरस पर कांच की चीजों को खरीद लाते हैं। लेकिन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच की चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।

   नुकीली और मिलावटी सामान को बिल्कुल न खरीदें

धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। इसके अलावा आपको धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।(साभार )