Breaking News

गुजरात से बड़ी खबर-मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूटा,400 लोगों के नदी मे गिरने की खबर




मोरबी गुजरात।। जिले में बड़े हादसे की खबर है

यहां मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के टूट जाने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था और इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था!!

 5 दिन पहले ही इस केबल ब्रिज का रिनोवेशन किया गया था।उसके बाद इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।


राजकोट से भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया, ने कहा है कि हम घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। बचाव कार्य जारी है। अभी तक 60 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। जिसमें बच्चे, महिला और वृद्ध ज्यादा हैं।

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल रविवार शाम को टूट गया, जिससे उस पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हादसे के वक्त पुल पर करीब 400-500 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।


यह पुल अंग्रेजों के जमाने का था और करीब 100 साल  पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी।


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार  रुपये देने की घोषणा की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए फिर से खोला गया पुल टूट गया क्योंकि यह उस पर खड़े लोगों का भार सहन नहीं कर सका। स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए। बचाव अभियान जारी है। ऐसी जानकारी है कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल जिस समय टूटा उस समय उस पर कई महिलाएं और बच्चे भी थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी जल्द मौके पर पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे।

रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सभी लोगों को जल्द से जल्द नदी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। 




सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख 

मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बताया घटना दुःखद