Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर प्रयागराज की बैठक 22 अक्टूबर को





 तपोवन पार्क  में  होगी  नई  कार्यकारिणी  के लिए नामांकन  प्रक्रिया शुरू  

प्रयागराज।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई की मासिक बैठक इस माह के तीसरे रविवार की बजाय अब 22 अक्टूबर 2022  दिन शनिवार  को  तपोवन पार्क  प्रयागराज में दिन मे 11:00 बजे से दोपहर  डेढ़ बजे तक आहूत की गई है। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय  श्याम सुंदर सिंह पटेल सहित  संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

     उपरोक्त जानकारी महानगर  इकाई के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने देते हुए बताया कि यह अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी और जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महासचिव सुधीर सिन्हा एवं जिला संगठन सचिव अशोक निषाद के संयुक्त  निर्देशन  में आयोजित की जाएगी।






      श्री  सिंह ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और नई कार्यकारिणी  के लिए नामांकन प्रक्रिया  शुरू  की  जाएगी। साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करके   सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।इसी  बैठक में  महानगर इकाई में कई प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया भी  की जाएगी।

   श्री सिंह ने बताया कि महानगर इकाई की नियमित बैठक प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होती है किन्तु इस बार 22 अक्टूबर को  होगी। लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों को सदस्यता से वंचित भी होना पड़ सकता है । इसलिए उन्होंने आग्रह किया है कि सभी सदस्य नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और अपने विचार संगठन के विस्तार के लिए रखें।बैठक में पिछली  कार्य वाही  की पुष्टि के बाद नये  प्रस्ताव  शामिल किये  जाएंगे।इस अति महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नये सत्र के लिए नई संवाददाता डायरी 2023  पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।