Breaking News

तिरंगामय हुई नगर पंचायत नगरा एवं ग्रामीण क्षेत्र



संतोष कुमार द्विवेदी

नगरा,बलिया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में मनाई जा रही है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत सभी के घरों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिये नगर पंचायत, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन , कोटेदार संघ सहित शिक्षण संस्थानों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। शनिवार को नगर पंचायत के सहयोग से नगरा बाजार, भगमलपुर, तिलकारी, जंहागीरापुर, ब्राह्मणपुरा के घरों पर तिरंगा फहराया गया। बाजार से लेकर गांव की गलियों तक चारों तरफ घरों पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आने लगा है।









 सभी के घरों पर तिरंगा एक अनुपम छटा बिखेरने लगा है। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, आईटी सेल के जिला संयोजक जयप्रकाश जायसवाल आदि भी लोगो के बीच तिरंगा झंडा वितरित कर रहे हैं। ग्राम पंचायत देवरिया में ग्राम प्रधान चन्द्र प्रताप व रघुनाथपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीश कुमार सिंह मिट्ठू एवं ग्राम पंचायत पडरी में ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव ने घर घर पहुंचकर लोगो के बीच तिरंगा वितरित कर घर पर झंडा लगाने हेतु प्रेरित किया।