Breaking News

थाना सहतवार क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का हुआ खुलासा : हत्यारा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार




बलिया।। पिछले 04/05.08.2022 को ग्राम महराजपुर निवासी केशव यादव पुत्र स्व0 बालदेव यादव की अमीर राम के दरवाजे पर बाहर चारपाई पर सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गले में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना सहतवार में पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2022 धारा 302 भा0द0वि० बनाम अज्ञात से सम्बन्धित घटना का पुलिस ने अनावरण कर दिया है। हत्यारे को हत्या मे प्रयुक्त आलाक़त्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



 बता दे कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया  राज करन नय्यर ने इस ब्लाइंड हत्याकांड के खुलासे के लिये दो टीम गठित की थी। अपर पुलिस अधीक्षक बलिया डी०पी० तिवारी के निर्देशन में तथा  क्षेत्राधिकारी बाँसडीह बलिया राजेश तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सहतवार विरेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा टीम के सदस्यों के साथ मिलकर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त बच्चन राम उर्फ रामवचन पुत्र स्वo बलेश्वर राम निवासी ग्राम महराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया को 07.08.2022 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद किया गया।







क्यों हुई थी केशव यादव की हत्या 

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा चारपाई पर सोते समय केशव यादव पुत्र स्व0 बालदेव यादव निवासी ग्राम महराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दी गयी थी तथा पटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बगल में स्थित अशोक सिंह के चरी के खेत में छिपाकर रख दिया था जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया है।

मृतक केशव यादव की शादी नहीं हुई थी उसका घर भी काफी पूर्व नदी में  बह गया है। एक झोपड़ी थी वह भी नष्ट हो चुकी है। केशव यादव गाँव में 300 रुपये प्रति माह के हिसाब लोगो की गाय भैस की दुहाई का काम करता था और कहीं भी किसी के यहाँ खाकर सो जाता था।अभियुक्त को शक था कि मृतक केशव का उसकी पत्नी के साथ अफेयर है। स्थानीय लोगो के अनुसार बच्चन राम साइको किस्म का व्यक्ति है और इसके मन मे जो बैठ जाता है, उसको कर डालता है।